Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

यूपी में गलन के साथ बढ़ी ठंड, मेरठ में पारा 7 डिग्री पर पहुंचा, कोहरे के कहर से बढ़ेंगी मुश्किलें

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पहाड़ों में हुई बर्फबारी की वजह से उत्तर प्रदेश के मौसम ने करवट ली है। मौसम में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है, कई जगहों पर ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में काफी कमी आई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में पारा और भी गिर सकता है। 21 दिसंबर से यूपी के कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

29 14

मेरठ में पारा 7 डिग्री पर पहुंचा

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में ठंड लगातार बढ़ने की है। मंगलवार को तीसरे दिन भी कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे की मोटी चादर के साथ जिंदगी ठिठक गई है। रविवार की रात सीजन में सबसे सर्द रही है। पारा भी गिरते हुए 7 डिग्री पर पहुंच गया।

रविवार की अपेक्षा सोमवार को कोहरे का असर दोगुना देखने को मिला। दिल्ली-दून हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। 11 बजे के करीब धूप निकली तो राहत मिली। मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 22.4 डिग्री व रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी वेस्ट यूपी में कोहरे का असर बना रहेगा। कोहरे के चलते रात का तापमान गिरेगा और ठंड बढे़गी।

30 12

वाराणसी में दिखा कोल्ड वेब का असर

पूर्वांचल समेत वाराणसी में भी पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल में चल रही कोल्ड वेब का असर दिखने लगा है। जहां दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, वहीं गलन भी अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को अधिक महसूस हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिक ने आने वाले दो-तीन दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ही मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिला है।

31 13

वाराणसी में सोमवार रात से ही कोहरे का कुछ ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुबह 8 बजे तक कोहरा ज्यादा रहा। इस बीच पछुआ हवाएं भी चलती रही। जिस वजह से ठंड भी ज्यादा लग रही थी।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि कोल्ड वेब की वजह से ही मौसम का यह बदलाव दिख रहा है। तीन-चार दिनों तक फिलहाल इसी तरह कोहरा छाए रहने और 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने के आसार हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

32 17

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img