Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

केंद्रीय विद्यालय-2 में लोक संस्कृति दिवस का आयोजन

  • वरिष्ठ शिक्षिका को दी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: आज केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में शीतकालीन अवकाश से पूर्व प्राथमिक विभाग के नन्हें मुन्ने बच्चों ने सेंटा क्लाज बनकर अग्रिम रूप से क्रिसमस दिवस मनाया। इस अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय में प्रार्थना सभा के साथ लोक संस्कृति दिवस पर भी मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें जागर नृत्य, उत्तराखंड का राज्य गीत, गढ़वाली भाषा की कविताएं तथा उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले इंद्रमणि बडोनी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उत्तराखंड के निर्माण तथा विकास में उनके योगदान को रेखांकित करते भाषण भी बच्चों ने प्रस्तुत किए ।

कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार द्वारा स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों एवं बच्चों ने भी स्वर्गीय बरौनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यालय के शिक्षक पुरुषोत्तम शर्मा ने कुमाऊनी भाषा में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के कृतित्व तथा व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

घनश्याम बादल के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधा पांडे, अवनी त्यागी, शालिनी रमोला, हर्षिता बिष्ट, हरदीप सिंह राणा आदि बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संगीत संयोजन शाल्वी गुप्ता का रहा।

विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने सेवानिवृत्त होने वाली विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका अचला गर्ग को प्रार्थना सभा में भावभीनी विदाई दी गई। बच्चों की भावनाओं से अभिभूत श्रीमती गर्ग ने उन्हें परिश्रम पूर्वक अध्ययन करने जीवन में सदैव सत्य मार्ग पर चलने एवं उच्च आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया ।

विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने व सकारात्मक बनकर आगे बढ़ने एवं सदैव सजग रहने का भी आह्वान किया। रीता सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियंका सिंघल, डॉ बीके पांडे, हरीश चंद्र भट्ट, पुरुषोत्तम शर्मा, संगीता पवार, दीपक शर्मा, सविता वर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img