Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

अलीपुरा में परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट

  • चौसाना चौकी क्षेत्र में वारदात में 50 और जेवरात लूटे
  • पुलिस अधीक्षक और एसपी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचें

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव अलीपुरा में गांव के एक छोर पर प्राथमिक विद्यालय के पास मुबारिक पुत्र रहमत का मकान है। मकान के एक ही हिस्से में उसने परचून की दुकान कर रखी है। मुबारिक ने बताया कि सोमवार की रात में 3-4 बदमाश मकान की पीछे की दीवार फांदकर बदमाश घर में घुसे। बदमाशों के घुसते ही परिवार के सदस्य जाग गए जिस पर बदमाशों ने उनको तमंचे दिखाते हुए शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। उसके बाद घर में लूटपाट शुरू कर दी। मुबारिक के अनुसार, बदमाशों करीब 50 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के कीमत जेवरात लूट लिए। उसके बाद परिवार के सभी सदस्या को एक कमरे में बंद कर दिया।

बदमाशों के लूटपाट करके ले जाने के कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया जिस पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमर की बाहर से लगी कुंडी खोली और परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर रात्रि में ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक, एडिशनल एसपी, सीओ कैराना, झिंझाना पुलिस सहित आसपास के कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। पुलिस ने देर रात ही पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साथ ही, मुजफ्फरनगर और हरियाणा के कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। एसपी अभिषेक ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया है।

बता दें कि इससे पूर्व भी चौसाना चौकी क्षेत्र में लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img