Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

पांच दिन और रहेगा कोहरा

  • हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड से नहीं मिलेगी राहत
  • दिन में भी कम दिखेगा धूप का असर

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: अभी पांच दिन कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। कोहरा अभी पूरी दस्तक देगा। दिन में धूप भी नहीं दिखाई देगी। जिसके चलते लोगों को हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। लोग परेशान रहेंगे। घने कोहरे के कारण दिसंबर के अंतिम माह में घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

10 18

हाइवे पर घने कोहरे के कारण वाहन रेंग रहे हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। हाइवे पर घने कोहरे के कारण दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ गया है। हालांकि मंगलवार को दोपहर में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन यह धूप कुछ ही घंटों तक ही सीमिट कर रह गई। जिसके चलते लोगों को सर्दी महसूस करनी पड़ी।

दिसंबर के महीने में इस बार अन्य वर्षों के मुताबिक अधिक ठंड पड़ रही है। जिसके चलते लोगों को सर्दी में परेशनी महसूस हो रही है। हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड ने बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी में डाल दिया है। बदलता मौसम इनके लिए परेशानी कर रहा है। जिसके चलते आने वाले दिनों में अभी ठंड से राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है।

मौसम विशेषज्ञ डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी पांच दिन लगातार कोहरे का असर रहेगा। हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.7 तथा न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता अधिकतम 97 तथा न्यूनतम 64 दर्ज की गई है।

स्कूली बच्चे हुए परेशान

स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह कोहरे बेहद खराब नजर आ रहा है। क्योंकि बच्चों को कोहरे के कारण स्कूल में जाने में परेशानी हो रही है। कोहरे के कारण बच्चों को बीमार भी होना पड़ रहा है।

प्रदूषण में भी इजाफा

प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। मेरठ के अलावा गंगानगर जयभीमनगर और पल्लवपुरम में भी प्रदूषण बढ़ रहा है। मेरठ में प्रदूषण का स्तर 162, गंगानगर में 127, पल्लवपुरम में 135, जयभीमनगर में 224, प्रदूषण का स्तर रहा। बागपत में 256, हापुड़ में 319, गाजियाबाद में 329 दर्ज किया गया।

08 17

72 घंटे में छह घंटे ही धूप निकली है। धूप न निकलने के कारण लोगों को परेशानी भी हुई है। बढ़ता कोहरा जहां जनजीवन अस्त व्यस्त कर रहा है। वहीं कोहरे के कारण अस्थमा के मरीजों को भी परेशानी हो रही है। जिसके चलते लोग परेशानी में दिखाई दे रहे हैं।

ये बरतें सावधानी

  • कोहरे में नियमित रूप से गाड़ियों को धीमी रफ्तार से चलाए।
  • कोहरे में लाइट का सहारा ले।
  • अस्थमा के मरीज दिसंबर और जनवरी के महीने में मॉर्निंग वॉक करने से बचे।
  • गर्म पानी का सेवन करते रहे।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI Grade B Result 2026: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, Phase-II के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bahubali 3: ‘बाहुबली 3’ को लेकर बढ़ी हलचल, प्रभास के एक इशारे ने फैंस की बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img