Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बीएड कॉलेजों का नया सत्र 10 दिसंबर से

  • 19 नवंबर से शुरु होगी प्रवेश के लिए काउंसिलिंग
  • मेरठ में 40 बीएड कॉलेजों में होनी है प्रवेश प्रक्रिया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2020-22 में प्रवेश के लिए प्रस्तावित आनलाइन काउंसिलिंग का संशोधित कार्यक्रम लखनऊ विवि की ओर से जारी कर दिया गया है। जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार मेरठ के 40 बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 19 नवंबर से शुरु होगी।

पहले चरण में मेन काउंसिलिंग, दूसरे में पूल और तीसरे में खाली सीटों पर सीधे प्रवेश लिए जाएंगे। बता दें कि काउं​सिलिंग 19 नवंबर से शुरु होकर 9 दिसंबर तक चलेगी। 10 दिसंबर से बीएड कॉलेजों का नया सत्र शुरु हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि राजकीय और सहायता प्राप्त संस्थानों की 90 प्रतिशत सीटें भर जाएगी।

12 से 19 दिसंबर के बीच पूल काउंसिलिंग होगी। अंतिम चरण में 26 से 30 दिसंबर तक कॉलेजों में सीधे प्रवेश लिए जाएंगे। काउंसिलिंग की तिथि को तीन बार बदला गया है। जिसका कारण है कई विवि के अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम जारी न होना।

सीसीएसयू दीवाली से पहले फाइनल ईयर की परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारी में लगा हुआ है। बीएड काउंसिलिंग के लिए अंतिम वर्ष की मार्कशीट का होना अनिवार्य होता है। मगर अब लखनऊ विवि की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि इस बार काउंसिलिंग की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img