जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज रमना पार्क बलरामपुर के परिसर मे महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामनुजम के जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्य क्रम के मुख्य अतिथि एम०एल० पी०जी० कॉलेज के प्रोफेसर लवकुश ने गणित की महत्ता को बताते हुए लोगों को गणित विषय की जानकारी होने की बात कही।
इसी क्रम मे सरस्वती लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रामानंद तिवारी ने भी गणित विषय के महत्व को बताया। वही विद्यालय आचार्य सत्य प्रकाश पांडेय ने भी महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामनुजम के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र हरिराम दूबे ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामनुजम के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे मे विस्तार से बताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मातृ संगठन के जिला प्रचारक अनिल, सहित विद्यालय के समस्त आचार्यगण व छात्रगण मौजूद रहे।

