Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं: वीरेंद्र सिंह

  • सीडीओ बोले, बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य काम नहीं

जनवाणी संवाददाता |

शामली: विधान परिषद सदस्य ने कहा कि आज संस्कार बदल रहे हैं। माता-पिता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वृद्धाश्रम में किसी भी प्रकार की कोई समस्या होगी उसको दुरुस्त कराया जाएगा।
बृहस्पतिवार को नगर के गाड़ीवाला चौराहा के समीप समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, शामली द्वारा आयोजित रजाई वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी वीरेंद्र सिंह व सीडीओ शंभूनाथ तिवारी वृद्धजनों को रजाई वितरित की गई।

मदनलाल जिंदल खंद्रावली को पौत्री दिव्या जिंदल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रजाई वितरण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर अपने संबोधन में एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अपने लिए तो सब जीते हैं परंतु जो दूसरों के लिए सोचते हैं वह बहुत बड़ी बात है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि वृद्धाश्रम में महीने में एक दिन भजन सुंदरकांड का पाठ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पर चिकित्सा विभाग की टीम को आने के लिए पूर्व में निर्देशित किया जा चुका है। साथ ही, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक की टीम भी हर महीने आएगी। सीडीओ ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद सर्वाेपरि है, उसे कोई काट नहीं सकता इसलिए बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य काम हो नहीं सकता। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि जो पेंशन से वंचित हैं उनकी सूची तैयार कर पेंशन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख कांधला डा. विनोद मलिक, समाज कल्याण अधिकारी डीसी गुप्ता, बीडीओ ऊन प्रवीण कुमार, रमेश चंद विश्वकर्मा, देवेंद्र आचार्य, मदनलाल खंद्रावली, सुभाष शर्मा, बाला विश्वकर्मा, अंकिता अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, सत्य प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की हुई वापसी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: करीब दस दिनों से लगातार तेज...
spot_imgspot_img