Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

क्रिसमस का त्यौहार बुराइयों को त्यागने का देता है संदेश: सांसद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान ने कहा कि सभी धर्म समाज में भाइचारे को बढ़ावा देने तथा बुराइयों को छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलने का संदेश देते हैं।

सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान ने बात क्रिसमस डे पर चर्च में ईसाई समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान ने क्रिसमस डे के अवसर पर महानगर में बाजोरिया पर चर्च कम्पाउंड, हाथी गेट स्थित चर्च, मिशन कम्पाउंड चर्च, गलीरा रोड स्थित चर्च, सोफिया स्कूल कोर्ट रोड स्थित चर्च समेत विभिन्न चर्चों में पहुंचकर ईसाई समाज के लोगों को क्रिसमस की मुबारकबाद दी। सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान ने कहा कि प्रभु यीशु ने बुराइयों को त्याग कर सत्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी है। आज समाज के पिछड़ेपन और दुखी होने का कारण हमारे अंदर घमण्ड और ईर्ष्या है।

घमण्ड करने वाले और बड़ाई करने वाले को ईश्वर पसंद नहीं करता और ऐसे लोग जीवन में असफल रहने हैं। सांसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान ने कहा कि आपसी भाईचारा बनाकर ही समाज और देश का विकास सम्भव है। इस दौरान फ़ादर संजय एबल, राजन पिल्लई, सुनील उन्नी कृष्णन, नैथेनियल दास, जॉन मेंडोंका, अरशी हसन आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img