Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

सडक हादसे में मारे गए सेना के 16 जवानों को दी श्रद्वाजंलि

जनवाणी संवाददाता |

रामपुर मनिहारान: सिक्किम के जेमा इलाके में दर्दनाक सडक हादसे में मारे गए सेना के 16 जवानों को भाजपा कार्यकर्ताओ व नगर के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वाजंलि अर्पित की। कस्बे में देवबंद रोड पर स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमख चौधरी नक्षत्र पंवार के प्रतिष्ठान पर सिक्किम के जेमा इलाके में दर्दनाक सडक हादसे में शहीद हुए सेना के 16 जवानों की आत्मा की शांति के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ व नगर के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वाजंलि अर्पित की।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार ने कहा कि सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को हुए सडक हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गये। जो हमारे लिए बड़े दुख की बात है। उन्होंने कहा कि ईश्वर हादसे में मारे गए जवानों के परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे और दिवंगत शहीदों की आत्माओं को शांति प्रदान कर अपने चरणों में वास दे।

इस दौरान गौतम चौधरी, अजय पंवार, सोनू तोमर, विरेन्द्र चौधरी, प्रदीप सैनी, पप्पू, मोहित ठाकुर, बिल्लू तोमर, टिंकू पंडित, संजय पंवार, तेजपाल, जितेन्द्र भटनागर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img