जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: नगर के मोहल्ला टॉट मोहरा स्थित मुस्लिम फंड बसी किरतपुर की हल्दौर ब्रांच में सोमवार की दोपहर 12 बजे निशुल्क लिहाफ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 जरूरतमंद स्त्री पुरुषों को निशुल्क लिहाफों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सेक्रेटरी मुंशी हसीनद्रीन मुस्लिम फंड द्वारा सर्व समाज के लोगों को समान भाव से बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराए जा रही हैं। मुस्लिम फंड आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है।

