Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

डीएम के समक्ष उद्यमियों ने रखी सड़क को बनवाने की मांग

  • जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम दीपक मीणा ने दिए उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के दिशा-निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि एवं नए प्रस्तावों पर बिन्दुवार चर्चा करते हुए उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मेरठ इंडस्ट्रीयल डवलेपमेन्ट फोरम ने कहा कि बम्बे की पटरी को पक्का किया जाए।

सड़क पक्की बनने से इंडस्ट्री का काम सुचारू रूप से चलेगा तथा खाली पड़ी भूमि पर नई इंडस्ट्री के निर्माण में भी तेजी आएगी। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आज ही मौके पर जाकर स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। लघु उद्योग भारती ने उद्यमी जगमोहन, स्वामी राधा आॅटोमोबाइल का स्टांप डयूटी के रिफंड के लंबित प्रकरण से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त से वार्ता की, तथा शिकायतकर्ता को प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने के लिए आश्वस्त किया। बैठक में इंदिरापुरम इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन शर्मा डेयरी वाली गली का खस्ता हाल, सड़क पर 15 फुट तक अतिक्रमण एवं प्रत्येक शुक्रवार अवैध पैठ से श्रमिकों एवं औद्योगिक इकाइयों के सामान लाने ले जाने में होने वाली कठिनाई, परतापुर में खराब इन्फ्रास्ट्रकचर,

10 25

मोहकमपुर फेस-1 औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव, नालियों की गंदगी, खराब स्ट्रीट लाइट, स्पोर्ट्स काम्पलेक्स दिल्ली रोड मेरठ ने स्पोर्ट्स गुड्स कॉम्पलेक्स की टूटी सड़कें व नालियां, स्टैंडर्ड स्टील फैक्ट्री के बराबर वाली सड़क एवं क्षतिग्रस्त पुलिया, उद्योगपुरम औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे खंभों पर लाइट जलते रहने से स्ट्रीट लाइट जल्दी खराब होने जैसी समस्याओं से अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। अध्यक्ष पाईमा ने उद्योगपुरम औद्योगिक क्षेत्र में पानी की टंकी को पुन: चालू कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पानी की टंकी चालू हो जाने से जहां एक ओर उद्योग को पानी की आपूर्ति होगी, वहीं उद्योग में आग लगने जैसी दुर्घटनाओ में पानी की उपलब्धता हो सकेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, उपायुक्त उद्योग दीपेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व उद्यमीगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img