Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

सर्द हवाओं ने बढ़ा दिया ठंड का पारा

  • बढ़ती ठंड कर रही लोगों को परेशान

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सर्दी का सितम लगातार जारी है। तेज हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों के सामने परेशानी आनी लगी है। क्योंकि बढ़ती ठंड से लोग बीमारी का भी शिकार होने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सर्दी का एहसास लगातार बढ़ेगा। क्योंकि इस बार दिसंबर के महीने में सर्दी का एहसास अन्य वर्षों के मुताबिक ज्यादा देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं का प्रकोप भी जारी हो गया है। जिसके चलते ठंड में और इजाफा होने से लोगों को परेशानी होने लगी है।

राजकीय मौसम वैधशाला पर बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 एवं न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा सुबह के समय चार किमी और शाम को 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। हवाओं के चलने के कारण मौसम में अत्यधिक ठंड बढ़ गई है। कोहरे और पाले का असर साफ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में सर्दी का एहसास बढ़ेगा। अभी सर्दी से छुटकारा नही मिलेगा।

प्रदूषण में भी हो रहा इजाफा

प्रदूषण में भी लगातार इजाफा हो रहा है। मेरठ में 247, मुजफ्फरनगर में 362, बागपत में 213, गाजियाबाद में 268 दर्ज किया गया। पल्लवपुरम में 213, गंगानगर में 323, जयभीमनगर में 204 दर्ज किया गया। कोहरे और पाले के साथ प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img