- जेल जाने से पहले आंखों ही आंखों में बातें की हत्यारोपियों ने
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जिस इंसान के साथ सात फेरे लेकर पूनम ने सात जन्मों का वादा किया था, उसी पूनम ने जिस वक्त अपने सपनों की जान लेने की कोशिश की तभी उसका बेटा देव जाग गया और बोला मम्मी पापा को क्यों मार रही हो। इस पर पूनम ने पतिव्रता नारी के बजाय वैम्प का किरदार निभाते हुए बस इतना कहा कि अब तुम्हारे राहुल पापा बनेंगे।
बेटा देखता रहा है और उसकी आंखों के सामने उसके पिता ने दम तोड़ दिया। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस हत्या के दोनों आरोपियों पूनम और राहुल ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए पुलिस हिरासत में दिल खोलकर उस वक्त बातें की जब पुलिस उनको पेश करने के लिये अदालत ले जा रही थी।
रिश्ते के भांजे से प्यार करने की इजाजत सभ्य समाज नहीं देता हे। दो बच्चों की मां पूनम भले शादी से पहले से राहुल को जानती थी, लेकिन उसको सपनों में बसाने का इरादा नहीं किया था, लेकिन तीन महीने पहले अचानक पूनम के दिल में राहुल के लिये जगह बननी शुरु हो गई और पूनम मामी धीरे धीरे प्रेमिका के रूप में दिखने लगी। राहुल क्या कोई भी इंसान मामी और भांजे के रिश्तों को शक की निगाह से नहीं देख सकता है,

लेकिन कहते हैं कि इश्क और मुश्क कभी छिपते नहीं है। इस रिश्ते पर लगे बदनुमे दाग पर से पर्दा उस वक्त उठ गया। जब राहुल ने उन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। उस दिन से त्रिकोणीय प्रेम कहानी शुरु हो गई थी। घटना वाले दिन जब राहुल ने पूनम के साथ मिलकर अपने पति को दुनिया से उठाने का फैसला कर लिया था, उस वक्त उसके दोनों बच्चे सो रहे थे। शराब के नशे में धुत होकर जब पति सो गया तो पूनम और राहुल ने कत्ल करने की शुरुआत की।
जैसे ही पूनम ने गला दबाया तो उसका बेटा जाग गया और बोला कि मम्मी मेरे पापा को क्यों मार रही हो तो पूनम ने बस इतना कहा कि अब राहुल ही तुम लोगों का पापा बनेगा। इस तस्वीर का दूसरा पहलू यह है कि जब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो बेशर्मी की हद देखिये दोनों ने प्यार की बात स्वीकार किया।
जब पुलिस इन लोगों को अदालत में पेश करने के लिये लेकर जा रही थी तब भी दोनों लोग एक-दूसरे से आंखों में आंखें में डालकर बातें कर रहे थे। जब जेल में दोनों को दाखिल किया गया तो हंसते हुए दोनों चले गए थे। पूनम के चेहरे पर मुस्कराहट और राहुल की एकटक निगाहें वासना में डूबे प्यार को दर्शाने के लिये काफी थी।
अनिल हत्याकांड में हत्यारोपी महिला और प्रेमी गए जेल
भावनपुर थाना के गांव किनानगर निवासी अनिल पुत्र करन सिंह की दो बच्चो की मां पूनम ने अपने प्रेमी भांजे राहुल पुत्र मनोज निवासी अम्हेड़ा थाना गंगानगर निवासी के साथ मिलकर सोमवार को देर रात शराब पिलाकर गला घोटकर हत्या कर डाली।
वहीं, हत्या के साक्ष्य छिपाने को लेकर उसका श्मशान घाट पर ले जाकर मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसी बीच मामले की जानकारी थाना पुलिस को मिली। वहीं, दूसरी ओर मृतक के भाई बॉबी ने थाने पहुंचकर पूनम व राहुल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर महिला व उसके रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुये जेल भेज दिया।

