जनवाणी संवाददाता |
खतौली: कोतवाली के गांव तिगाई में शासन की और से नगर व देहात का कूड़ा करकट के निस्तारण के लिये ग़ाव में नगर पालिका द्वारा खरीदी गयी भूमि पर डंपिंग यार्ड कूड़ा घर बनाया जा रहा है। वही गुरुवार को उक्त डंपिंग यार्ड का निरीक्षण करने पहुचें एडीएम नरेंद्र बहादुर ने डंपिंग यार्ड के सम्बंध में चेयरपर्सन पुत्र काजी नबील से जानकारी ली। और निर्माणधिन डंपिंग यार्ड का कार्य जल्द पूरा करवा कर यहां पर कूड़ा निस्तारण करने के कार्य शुरू करने के निर्देश दिये है। एडीएम ने बताया कि डंपिंग यार्ड में आधुनिक मशीनें लगाई जायेगी जहा से गिला और सूखा कूड़ा अलग कर कूड़े को मशीनों के जरिये बीनकर निकाला जायेगा।
ज्ञात हो ख़तौली व आस पास के कूड़ा एकत्र होने के बाद नगर पालिका के पास कूड़ा निस्तारण के लिये कोई स्थाई स्थान नही है। जहा पालिका नगर के कूड़े को जमा कर सके इसलिये नगर में जगह जगह कूड़े के अंबार लगे रहते है। पहले पालिका सफाई कर्मचारी नगर का कूड़ा उठाकर गंगनहर कावड़ पटरी मार्ग पर डालते थे। जहा कूड़े से उठने वाली दुर्गंद से लोगो का जीना मुहाल हो गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए शाशन ने अधिकारियों को ख़तौली ब्लाक के किसी गांव में कूड़ा निस्तारण के लिये भूमि चिन्हित कर डंपिंग यार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। जिस पर पालिका अधिकारियों ने पालिका चेयरपर्सन बिलकिस जमील के सहयोग से कोतवाली के गांव तिगाई में डंपिग यार्ड के लिये जगह खरीदी और वहां पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया था।
गुरुवार को उक्त कूड़ा डंपिंग यार्ड का निरीक्षण करने पहुचें एडीएम नरेंद्र बहादुर और खतौली एसडीएम जीत सिंह राय ने चेयरपर्सन पुत्र काजी नबील अहमद से निर्माणधीन डंपिंग यार्ड के सम्बन्ध में जानकारी ली। और डंपिंग यार्ड का जल्द निर्माण कार्य पूरा करवा कर यहां मशीनों द्वारा कूड़े के निस्तारण करने लिये कहा एडीएम ने खतौली चेयरपर्सन बिलकिस जमील की भी प्रशंसा की खतौली नगर को स्वछ बनाने के लिये डंपिंग यार्ड को एक अच्छी पहल बताया है। इससे नगर में कूड़े के अंबार नही लगेंगे नगर का सारा कूड़ा डंपिंग यार्ड में लाकर डाला जायेगा। जहा से मशीनों द्वारा गिला और सूखा कूड़ा अलग किया जायेगा। इससे पूर्व एडीएम नरेंद्र बहादुर ने नगर के ढाकन चौक स्थित एमआरएफ सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया है। जहा पर आधुनिक मशीनों द्वारा कूड़े से प्लासिटक, कपड़ा, लोहा और पोलोथिन को अलग अलग किया जायेगा।
जिसको पालिका अधिकारियों द्वारा कंपनी से संपर्क कर उन्हें बेच दिया जायेगा। इससे नगर पालिका की आय भी बढ़ेगी और कूड़े का निस्तारण होगा। इस दौरान नासिर सिद्दकी, नरेंद्र जैन गुल्लू, अशोक शर्मा, रियाज सागर, चेयरमेन प्रतिनिधि डॉक्टर अथर जमाल, मुन्ना खा, इसके अलावा पालिका ईओ के के सोनकर, सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह, राहुल आदि मौजूद रहे।

