जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: जनपद का क्रिकेट और खिलाडी लगातार कामयाबी हासिल कर रहे हैं, सहारनपुर की लड़किया भी लडको से पीछे नहीं इसी क्रम में सहारनपुर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी वंशिका सैनी का चयन यूपी अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में हुआ।इस उपलब्धि पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया है।
सोमवार को एसडीसीए के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया के वंशिका दाएं हाथ की बैटर है।नकुड़ के पास एक छोटे से गांव हसनपुर निवासी ओमवीर सैनी की पुत्री है। जो बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। वंशिका के पिता जी ट्रक ड्राइवर है। वंशिका को क्रिकेट का जुनून बचपन से है, जिस के लिए वो रोज साइकिल से 10 किलोमीटर चल कर एकेडमी प्रैक्टिस करने आती है ।
अमर गुप्ता ने बताया के एसडीसीए चैयरमेन अकरम सैफी के दिशा निर्देशन में सहारनपुर का क्रिकेट नए आयाम छू रहा है। सहारनपुर के क्रिकेट खिलाड़ी उच्च स्तर पर लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा जिले में महिला क्रिकेट को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस कामयाबी पर एसडीसीए के पदाधिकारियों राजकुमार राजू , साजिद उमर , पुण्य गर्ग ,सत्यम शर्मा , सैयद मशकूर, परविंदर सिंह , पाली कालड़ा , रवि सिंघल , योगेश गुप्ता , अमित सेठी ,राजीव गोयल (टप्पू) , रणधीर कपुर , विनय कुमार , सचिन सैनी , रविश राठी, भावना तोमर, राजशेखर , सचिन गर्ग , अर्जुन सिंह , शोएब, अर्जुन चौहान , मृदुल गर्ग व खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया है।

