Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतर राज्य तीन शातिर बाइक चोर दबोचे

  • पुलिस ने वाहन चोरों कब्जे से 13 चोरी की बाइके और अवैध असलाह किया बरामद

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: विगत रात्रि कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर वाहन चोरों को दबोच लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 13 चोरी की बाइके और अवैध असलाह तमंचा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बदमाशों से कड़ी पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस पकड़े गये तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने सभी बाइके दिल्ली, मेरठ और नोयडा से चोरी की है। बदमाश गिरोह बनाकर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे। एसएसपी विनीत जयसवाल ने खतौली पुलिस की सफलता पर पुलिस टीम को 25000 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।

शनिवार को एसएसपी विनीत जयसवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया विगत रात्रि कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तीन शातिर बदमाश पमनावली मार्ग से होते हुए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह और पमनावली चौकी प्रभारी मांगेराम कर्दम भारी पुलिस फोर्स लेकर जावन कांटे पर पहुचें और वाहन चैकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को कावड़ पटरी मार्ग पर एक बाइक पर तीन संगदिग्द युवक आते हुए दिखाई दिये। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल में घुस गये। जिसके बाद इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने जंगल की चारों तरफ से घेराबन्दी करा दी, और बदमाशों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया और हिरासत में लेकर कोतवाली आ गयी।

जहा पुलिस ने बदमाशों से कड़ी पूछताछ की और बदमाशों के कब्जे से 13 चोरी की हुई बाइके जो अलग अलग जनपदों से चोरी की गयी थी। जिन्हें पुलिस ने हाइवे स्थित खतौली कट के समीप जंगल से बरामद की है। इसके अलावा अवैध असलाह तमंचा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। एसएसपी विनीत जयसवाल ने बताया कि तीनों शातिर बदमाशों ने अपने नाम देवेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी गांव लालकपुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज, शशांक उर्फ सोनू पुत्र धीर सिंह निवासी कस्बा फलावदा, हरीश पुत्र इंद्रजीत निवासी गांव गडिना कस्बा फलावदा बताया है। एसएसपी ने बताया कि उक्त तीनों बदमाश शातिर वाहन चोर है।

जो गिरोह बनाकर अलग अलग राज्यों में पहुचकर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते है। उक्त बदमाशों से बरामद हुई बाइके दिल्ली, नोयडा, मेरठ से चोरी की गई थी। पुलिस ने बदमाशों से कड़ी पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। और बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। वही पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गयी है। उधर एसएसपी विनीत जयसवाल ने खतौली पुलिस द्वारा अंतर राज्य वाहन चोरों का गिरोह पकड़ने पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह के नेतृव में पुलिस टीम को 25000 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img