Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रामदास अठावले को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को रामदास अठावले ने पायल घोष को आरपीआई की सदस्यता दिलाई थी, उसके बाद से ही उनके बदन में दर्द और कफ की समस्या सामने आने लगी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया। इस टेस्ट में रामदास अठावले पॉजिटिव पाए गए।

अब पायल घोष के क्वारंटीन होने या ना होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें कि पायल घोष ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था और कल ही उन्हें रिपब्लिकिन पार्टी ऑफ इंडिया की सदस्यता मिली है। पार्टी ने उन्हें वीमेन विंग का वाइस प्रेसिडेंट बनाया है।

इस कार्यक्रम में रामदास अठावले ने कहा था कि आरपीआई आंबेडकर की पार्टी है, इसमें हर वर्ग के लोगों की मदद की जाती है, चाहे वो दलित हों, आदिवासी हों, ओबीसी हों, गांव या झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले हों। रामदास अठावले ने उनसे कहा कि अगर आप पार्टी ज्वाइन करेंगी तो पार्टी को मजबूत चेहरा मिल जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img