Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

राहुल की ​भारत जोड़ो यात्रा को ऊंचागांव में तैयारियां तेज

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर चल रहें हैं। मंगलवार तीन जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से उत्तर प्रदेश में एंट्री कर गई है। लोनी-बागपत- बड़ौत होते हुए जनपद शामली में चार जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा कांधला क्षेत्र के कस्बा एलम पहुंचेगी। उसके बाद कांधला और कैराना से होते हुए यात्रा यूपी-हरियाणा बॉर्डर से हरियाणा राज्य में प्रवेश करेगी। इससे पहले आगामी 5 जनवरी को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक करीब 5 घंटे राहुल गांधी कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव में विश्राम करेंगें। राहुल गांधी के आगमन को लेकर मंगलवार को तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

कैराना नगर पालिका के करीब 50 सफाईकर्मी सड़क के दोनों ओर सफाई करने में जुटे हुए हैं। सफाई नायक अबसार अहमद ने बताया कि सड़क किनारे पड़े ईट-पत्थरों को उठाने के लिए दो जेसीबी मशीन व चार ट्रेक्टर ट्राली लगाई गई हैं। कूड़े कचरे को उठवाकर डम्पिंग ग्राउंड में डलवाया गया है। इसके अलावा मार्ग पर पानी का छिड़काव भी पूरा कर दिया गया है। वहीं ऊंचागांव में सड़क किनारे करीब 35 बीघा भूमि पर कैंपस बनाने के लिए टेंट का सामान पहुंच गया है। बुधवार को कैंप बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं विश्राम स्थल के आसपास सड़क किनारे लगे उपलों के बिटोड़े हटाने शुरू कर दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img