Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

पति की हत्या में पत्नी व प्रेमी को पकड़ा, चालान

  • मृतक की पत्नी का दो लोगों से था प्रेम-प्रसंग, ढाई माह पूर्व एक प्रेमी के साथ फरार हो गई थी पत्नी

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: सोमवीर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को पुलिस ने मोरना बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट घेर से बरामद की है। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव मधुसूदनपुर उर्फ जलालपुर में 32 वर्षीय सोमवीर उर्फ सोनू पुत्र किशन की रविवार की रात सोते समय भारी हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अश्वनी ने अपनी भाभी सुनीता के गांव के ही रविन्द्र उर्फ रॉकी पुत्र पवन से अवैध संबंधों का जिक्र करते हुए दोनो पर उसके भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

एसपी डा.धर्मवीर सिंह के निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल, एसएसआई संजय कुमार, एसआई सुमित राठी, महिला कांस्टेबल चचंल व हेमलता ने मंगलवार की सुबह मोरना बस स्टैंड से हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने मंगलवार की दोपहर बताया कि दोनो कहीं भागने के लिए बस स्टैंड पर गांव के ही ओमप्रकाश पुत्र रामपाल का इंतजार कर रहे थे।

मृतक की पत्नी सुनीता के रॉकी से साथ काफी समय से अवैध संबंध थे। करीब ढाई माह पूर्व दोनों फरार हुए थे, फिर 21 दिन बाद घर वापस आये थे। इसके अलावा सुनीता के गांव के ही एक अन्य युवक ओमप्रकाश पुत्र रामपाल के साथ भी अवैध संबंध हो गये। मृतक इस बात के लिए अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

लिहाजा, पत्नी ने उसके कुकृत्य में बाधा बन रहे पति को अपने प्रेमी रॉकी व दूसरे प्रेमी ओमप्रकाश के साथ मिलकर योजना बनाई। दशहरा के दिन इस योजना को अंजाम देना तय किया। ओमप्रकाश सोमवीर को अपने साथ मोरना के दशहरा मेले में ले गया। वहां पर उसे जमकर शराब पिलाने के बाद घर छोड़ गया।

मध्य रात को सुनीता ने अपने प्रेमी रॉकी को फोन कर घर बुलाया। घर की लाइट बुझाने के बाद रॉकी ने सोमवीर के पैर पकडे और सुनीता ने घर में रखी ईट से उसके सिर पर तीन बार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर राकी को घर से भगाने के बाद अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके पति पर हमला करते हुए का शोर मचा दिया। पुलिस ओमप्रकाश की तलाश कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img