Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से गरीबों को रोज़गार मिलेगा: अशोक राणा

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद स्योहारा में धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपा गए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद स्योहारा में लोगों को जागरूक करने के लिए के कैंप का आयोजन किया गया।

जिसको संबोधित करते हुए भाजपा धामपुर विधानसभा विधायक अशोक राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा गरीब बेसहारा लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए स्वनिधि योजना चलाई है ताकि गरीब व्यक्ति भी अपने आप को सक्षम बना सकें और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार सभी वर्गों को ध्यान में रख कर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजगार मुहैया कराना सरकार का मुख्य उद्देश्य है और इसी के अंतर्गत सरकार द्वारा योजना चलाई गई है। विधायक अशोक कुमार राणा द्वारा स्वीकृत हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए।

28 28

ईओ एपी पांडे ने बताया कि गरीब मज़दूर दुकानदारों, ठेले वालों, छोटे कारोबारियों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा योजना चलाई गई है। इसी के अंतर्गत नगर पालिका में ऐसे पात्र लोगों के फार्म भर कर जिले को भेजे जा रहे है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की ओर से अब तक 826 फार्म भरे जा चुके हैं जिनमें से 317 स्वीकृत हो चुके हैं जबकि 263 लोगों के खातों में पैसा पहुंच चुका है जिनको आज प्रमाण पत्र दिए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img