Home Uttar Pradesh News Muzaffarnagar गरीबों को कम्बल वितरित किए

गरीबों को कम्बल वितरित किए

0
गरीबों को कम्बल वितरित किए

जनवाणी संवाददाता |

शाहपुर: कस्बे के मोहल्ला सानियान में पिछले तीन दिनों से सपा नेता व उनकी पत्नी पूर्व चेयरमैन द्वारा गरीब असहाय परिवारों को कंबल वितरित कर रहे है। चिन्हित परिवारों को तीन दिनों में 1400 कंबल वितरित किए गए।
शाहपुर के मौहल्ला सानियान निवासी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी व उनकी पत्नी पूर्व चेयरमैन सुषमा सैनी कस्बे व आसपास के गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित कर रहे है। तीन दिनों में कस्बे व आसपास के लोगो को लगभग 1400 महिलाओ व पुरुषो को कंबल वितरित किए गए।

कंबल वितरण से पूर्व कस्बे व आसपास के गांवो के परिवारों को चिन्हित कर उनकी सूची बनवाई गई थी। सपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने बताया कि कड़ाके की ठंड के चलते गरीब परिवारों के लोगो को ठंड से बचाव के लिए मदद की जा रही है। गरीब परिवारों को ही इसका लाभ मिले इसके लिए कस्बे में घर घर जाकर व परिवारों की हालत देखकर उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए है।