Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

मेयर गौरव गोयल ने पुलिस टीम को दिए ₹21000

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: शिवालिक नगर हरिद्वार में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अबूदाई एस कृष्णराज की जहां विभिन्न संस्थाओं द्वारा सराहना की गई है, वहीं रुड़की मेयर गौरव गोयल ने कहा है कि जनपद हरिद्वार को अपराध मुक्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिन-रात अपने पुलिस स्टाफ के साथ प्रयासरत थे और उन्होंने बहुत शीघ्र इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर जनपद में शांति सुरक्षा का वातावरण कायम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि जनपद की जनता में भी उनके प्रति सहानुभूति और सहयोग की भावना जागृत हुई है। उन्होंने इस हत्याकांड का खुलासा कर यह साबित कर दिया है कि पूरे प्रदेश में नंबर वन अपने कार्य क्षेत्र में जनपद हरिद्वार की पुलिस अधिकारी हैं। मेयर गौरव गोयल ने इस खुलासे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इक्कीस हजार रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाने की भी घोषणा की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...

West Asia: भारतीय एयरलाइंस की एडवाइजरी, दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ानें प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...
spot_imgspot_img