Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों का किया बुरा हाल, तापमान में भारी गिरावट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत उत्तरी और पूर्वी भाग में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। लोगों को घर से निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है। कई राज्यों में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। देश के कई राज्यों में ठंड की वजह से लोगों की मौत की खबरे भी सामने आ रही हैं।

ठंड की वजह से 18 लोगों की मौत

कानपुर में ठंड की वजह से हार्ट अटैक पड़ने से 18 लोगों की मौत हो गई। 10 तो अस्पताल ही नहीं पहुंच पाए, जबकि आठ ने कार्डियोलॉजी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली में रविवार सुबह कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे की स्थिति बनी हुई है।

Winter News

ठंड अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार जिस तरह से तापमान नीचे गिर रहा है उसके अनुसार ठंड अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

cold

दिल्ली में शनिवार को तापमान 1.5 डिग्री पर पहुंच गया था। देश के अन्य इलाकों में भी तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। आने वाले दिन मुश्किल भरे रहने वाले हैं। लोग खुद को गर्म रखने के लिए या तो आग का सहारा ले रहे हैं या घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img