जनवाणी संवाददाता |
रायपुर सादात: हरिजन बस्ती में स्थित रविदास मंदिर परिसर में काला नाग देखे जाने के बाद लोगों में सांप को भगवान का अवतार मानकर उत्सुकता बनी रही। श्रद्धा के साथ लोगों ने मंदिर के हवन कुंड में दूध चढ़ाया। लोग सांप को भगवान का अवतार मानकर नमन करते रहे।

