Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

यूवी क्लब के मानचित्र की फाइल बनी फुटबाल

  • नहीं किया जा रहा मानचित्र जारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एनएच-58 पर स्थित यूवी क्लब मंडप के मानचित्र की फाइल एमडीए में पिछले तीन माह से फुटबाल बनी हुई है। जोनल अधिकारी की तरफ से जहां कंपाउडिंग धनराशि 85 हजार लगाई है, वहीं एकाउंट अनुभाग ने एक लाख पांच हजार रुपये दर्शा दी है।

एक ही विभाग के अधिकारियों की राय भी अलग-अलग है, जिसके चलते मानचित्र स्वीकृत कराने वाली पार्टी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें चौबीस लाख रुपये एमडीए पहले ही जमा करा चुका है। यह एक मामला नहीं है, बल्कि एमडीएम में हर रोज फाइल इधर से उधर ही घूमती रहती है स्वीकृति की मुहर नहीं लगती। कई और भी मामले मानचित्र में पेडिंग चल रहे हैं।

अधिकारियों के स्तर से मानचित्र पर कोई न कोई आपत्ति लगाकर मानचित्र रोक दिया जाता है। यूवी क्लब ने मंडप का मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए दाखिल किया था। तब 24 लाख रुपये एमडीए में इसका जमा भी करा दिया गया, लेकिन एमडीए अधिकारियों ने कवर्ड एरिया के अलावा खाली मैदान पर भी शुल्क लगा दिया था।

यह मामला इसके बाद शासन में पहुंचा, जहां से कवर्ड एरिया पर ही शुल्क वसूलने के आदेश दिये गए। इसके बाद ही एमडीए के अधिकारी बैकफुट पर पहुंचे, लेकिन मानचित्र स्वीकृत फिर भी नहीं किया। अब विवाद ये है कि जोनल अधिकारी ने शुल्क 85 हजार रुपये आन रिकॉर्ड बताया है तो एकाउंट अनुभाग के अधिकारियों ने यह धनराशि एक लाख पांच हजार रुपये बता दी है।

इसी को लेकर आपस में अधिकारी एक राय नहीं है, लेकिन यूवी क्लब के मालिक एक लाख पांच हजार रुपये जमा कराने के लिए तैयार है, मगर एमडीए के अधिकारी फिर से फाइल नये सिरे से तैयार करने की बात कर रहे हैं।

सोमवार को यूवी क्लब की मालिक शोभा त्यागी इस मामले को लेकर सचिव प्रवीणा अग्रवाल से मिली तथा इस मामले का समाधान करने की मांग की। इसके बाद ही यूवी क्लब की तरफ से एक लाख पांच हजार रुपये जमा करा दिये गए, मगर मानचित्र अभी भी नहीं मिला।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img