जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सख्त सुरक्षा में जारी वोटिंग के बीच दो अलग-अलग जगहों पर दो की मौत हो गई है। पहली मौत सासाराम के काराकाट विधानसभा के उदयपुर गांव में मतदान करने आये एक अधेड़ की मौत मतदान केंद्र पर हो गई। वहीं दूसरी मौत नवादा के एक मतदान केंद्र पर बीजेपी के एक पोलिंग एजेंड की हार्टअटैक से मौत हो गई है।

कई जगहों पर बड़ी संख्या में ईवीएम खराब मिल रही है। इसकी वजह वोटर भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उधर, कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहे मतदान के बीच औरंगाबाद जिले के ढिबरा इलाके से सुरक्षाबलों ने दो इंप्रोवाइज्ड विस्फोटक उपकरण(IED) बरामद किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र के इस पर्व में कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखकर मतदान करने की अपील की है। उधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मतदान के दौरान मंदिर पहुंचे।
नवादा में नौ बजे तक 8.5 प्रतिशत पड़ा वोट
नवादा की सभी पांचों सीटों पर बुधवार को मतदान शुरू हुआ। नवादा, रजौली, हिसुआ, वारिसलीगंज और गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 2539 बूथों पर सुबह सात बजे से ही वोटरों की कतार लग गई। युवा, महिलाएं, पुरुष और दिव्यांग से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह चरम पर है। पहली बार वोट देने वाले युवाओं का जोश भी चरम पर है। शुरू के दो घंटे में यानी सुबह नौ बजे तक कुल 8.5 प्रतिशत वोट पड़ा।

जमुई के खैरा में बूथ संख्या 230 में मतदान कैंसिल
- जमुई विधानसभा क्षेत्र के खैरा प्रखंड के बूथ संख्या 230 पर शुरू नहीं हो सका वोटिंग तीन मशीन बदलने के बावजूद नहीं हुआ शुरू मतदान बूथ को कैंसिल किए जाने की सूचना।
- लखीसराय के बड़हिया ज्वास स्थित प्राथमिक विद्यालय धीराडाँड़ के एकमात्र मतदान केंद्र संख्या 100 पर मतदान नहीं। ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार। रोड नहीं तो वोट नहीं को लेकर पिछले कई दिनों से कर रहे थे आंदोलन।
- लखीसराय हलसी प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला महरत बूथ संख्या 337 पर लगभग डेढ़ घंटे तक ईवीएम मशीन खराब रहा।
मतदान करने आये एक अधेड़ की मतदान केंद्र पर मौत
सासाराम के काराकाट विधानसभा के उदयपुर गाव में मतदान करने आये एक अधेड़ की मौत मतदान केंद्र पर ही हो गई। मतदान केंद्र सख्या 151 पर वराखाना ( उदयपुर टोला ) निवासी हीरालाल सिह कुशवाहा 65 वर्ष मतदान करने मतदान केंद्र पर आए थे । मतदान के लिए लाइन में लगे थे । जैसे ही मतदान कक्ष की ओर गए आचनक गिर पड़े जहां उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष घर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
इन जिलों में ये रहा मतदान प्रतिशत
बक्सर जिले का सुबह 9 बजे तक का विधानसभावार मतदान प्रतिशत
- बक्सर विधानसभा- 6.80 %
- राजपुर विधानसभा- 5.50 %
- ब्रह्मपुर विधानसभा- 7.50 %
- डुमराव विधानसभा- 8.10 %
बांका में 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
अमरपुर 11 फीसदी, बांका आठ फीसदी, कटोरिया 12 फीसदी पड़े वोट, धोरैया एवं बेलहर 11 फीसदी पड़े वोट।
जमुई में बड़ी संख्या में खराब हो रही ईवीएम, गुस्से में हैं मतदाता
जमुई जिले में इस पर काफी संख्या में ईवीएम खराब होने की मिल रही है सूचना। जिले के 4 विधानसभा सीट में अब तक लगभग 200 मशीन खराब होने की बात कही जा रही है। डीएम ने जमुई विधानसभा सीट के 41 मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन खराब होने की बात स्वीकार की है। वहीं कई जगहों पर मशीन खराब रहने के कारण वोटर कर रहे हैं हंगामा। जमुई के कृत्या नंद मध्य विद्यालय मलयपुर बूथ संख्या 179 में मतदाताओं ने वोट का किया बहिष्कार। ईवीएम खराब होने के कारण गुस्से में हैं मतदाता। सुबह से अब तक चार बार बदली जा चुकी है ईवीएम।
नवादा में BJP के पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के दौरान नवादा में BJP के पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं सासाराम में भी काराकाट विधानसभा के उदयपुर गांव में मतदान करने आये एक अधेड़ की मौत मतदान केंद्र पर हो गई। मतदान केंद्र सख्या 151 पर वराखाना ( उदयपुर टोला ) निवासी हीरालाल सिह कुशवाहा 65 वर्ष मतदान करने मतदान केंद्र पर आए थे । मतदान के लिए लाइन में लगे थे । जैसे ही मतदान कक्ष की ओर गए आचनक गिर पड़े जहां उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष घर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
जमुई से भाजपा उम्मीदवार और शूटर श्रेयसी सिंह वोट डाला

बिहार विधानसभाचुनाव के तहत पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच बिहार के जमुई से भाजपा उम्मीदवार और शूटर श्रेयसी सिंह ने जिले के नया गाँव में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। आपको बता दें कि श्रेयसी सिंह हाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
Bihar: BJP candidate from Jamui and Shooter Shreyasi Singh casts her vote at a polling booth in Naya Gaon area of the district. pic.twitter.com/zBe2DQOeio
— ANI (@ANI) October 28, 2020
बिहार चुनाव के पहला चरण में आज 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजग और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। पहले चरण में नीतीश सरकार के 8 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मतदान को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। तेजस्वी यादव ने लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है।
पहले चरण से जुड़ी अहम बातें…
- कुल वोटरों की संख्या: 2,14,84,787
- कुल प्रत्याशी: 1066
- कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा
- आरजेडी: 42 सीटों पर
- एलजेपी: 41 सीटों पर
- आरएलएसपी: 40 सीटों पर
- जेडीयू: 35 सीट पर
- बीजेपी: 29 सीट पर
- बीएसपी: 26 सीट पर
- कांग्रेस: 21 सीट पर
- एनसीपी: 21 सीटों पर
मतदान जारी
मतदान से पहले सीआरपीएफ ने औरंगाबाद के धिब्रा इलाके में दो आईईडी बरामद किए थे। मतदान फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
पहले चरण का मतदान जारी
पहले चरण का मतदान जारी, गया में एक पोलिंग बूथ का नजारा।
Voting for the first phase of #BiharElections underway; visuals from a polling station in Gaya pic.twitter.com/LOlxKLX09J
— ANI (@ANI) October 28, 2020
मतदान बूथ पर सैनिटाइजेशन
गया के एक मतदान बूथ पर सैनिटाइजेशन करता कर्मचारी। कोरोना काल में ये देश में पहला बड़ा चुनाव हो रहा है।
Gaya: People deployed on polling duties seen wearing masks and gloves; sanitizers to be used during the voting that will begin shortly, which is first of its kind after #COVID19 pandemic. #BiharElections pic.twitter.com/WuF6C0jx2h
— ANI (@ANI) October 28, 2020
ईवीएम में खराबी आई
लखीसराय में पोलिंग बूथ नंबर 168 पर ईवीएम में खराबी आई है।
मुंगेर में मतदान की तैयारी
मुंगेर में मतदान की तैयारियां, कुछ देर में शुरू होगा मतदान
Preparations underway at a polling station in Munger as the voting for the first phase of #BiharElections to begin shortly. pic.twitter.com/lzlIWQFf0H
— ANI (@ANI) October 28, 2020
तेजस्वी यादव ने की अपील
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा- पहले चरण का मतदान कुछ देर में शुरू होगा। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
Voting for the first phase of the #BiharElections2020 will begin shortly. I appeal to people of the State to exercise their right to vote: Rashtriya Janata Dal leader Tejashwi Yadav pic.twitter.com/ocFvv0YptL
— ANI (@ANI) October 28, 2020
सभी तैयारियां पूरी
बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले गया में ईवीएम और वीवीपैट इकट्ठा करने के बाद पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि 20,000 से अधिक मतदान कर्मियों और लगभग 18,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
Gaya: Polling parties left for their respective polling stations after collecting EVMs & VVPATs ahead of voting for 1st phase of #BiharElections tomorrow.
Gaya District Magistrate Abhishek Singh said,"Over 20,000 polling personnel & around 18,000 police personnel are deployed." pic.twitter.com/Mbq2f0FZno
— ANI (@ANI) October 27, 2020


