- पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
जनवाणी संवाददाता |
शामली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने शास्त्री पार्क पहुंचकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसियों ने लाल बाहदुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया।
बुधवार को शामली शहर में मंडी गांधी गंज स्थित गांधी-शास्त्री पार्क में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। उत्तर प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने शास्त्री जी से जुड़े विभिन्न संस्मरण का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कैसे अनाज की कमी से जूझ रहे भारतवर्ष ने उनकी एक आवाज पर हफ्ते में एक दिन के उपवास को अपने आप ही सहर्ष स्वीकार कर लिया था।
कांग्रेस सेवादल के प्रांतीय महामंत्री वैभव गर्ग ने शास्त्री जी के ‘नारे जय जवान जय किसान’ को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ते हुए कहा कि यात्रा के दौरान कांग्रेस नेतृत्व से बड़े पैमाने पर किसान संगठनों तथा पूर्व सैनिक अधिकारियों ने मिलकर समस्याओं के विषय में चर्चा की है। राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों में इन संगठनों द्वारा दी गई सलाह को अधिकतम संभव स्तर तक लागू करने तथा केंद्र में संसद में पुरजोर ढंग से उठाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान ओमवीर उपाध्याय, विनोद अत्री, पुनीत शर्मा, सोहिल धीमान, रमेश मराठा, सुरेशचंद शर्मा, रवींद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

