जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने किसानों से वार्ता कर उनको आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। वहीं किसानों द्वारा अपने नेतृत्व के साथ वार्ता करते हुए धरना समाप्त करने का आश्वासन दिया गया। डीएम ने गौ सेवा में अच्छा कार्य करने वाले तीन किसानों को माला पहनाकर व शाल भेंट कर सम्मानित भी किया।
उन्होंने निर्देशित किया कि बगैर पूर्व सूचना के कोई विद्युत कनेक्शन किसानों का नहीं कटेगा। उन्होंने बताया कि बिलाई चीनी मिल का गत वर्ष का करीब रुपए 38 करोड बकाया है जिसका भुगतान जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए गए हैं।

