Sunday, October 18, 2026
- Advertisement -

NEET PG 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड आउट, यहां से करें डाउनलोड

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले 11 अगस्त को एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जा चुकी है।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें। किसी भी तरह की विसंगति होने पर समय रहते संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।

एडमिट कार्ड में दर्ज होंगी ये जानकारियां

NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, फोटो, परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होंगे।

30 अगस्त को एकल शिफ्ट में परीक्षा

NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को एकल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। परीक्षा में कुल 180 प्रश्न होंगे और उन्हें हल करने के लिए 210 मिनट का समय दिया जाएगा। इससे पहले परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाते थे।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और पहचान पत्र अनिवार्य

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ निर्धारित मूल और वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करना होगा।

NBEMS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र का पता पहले ही देख लें और परीक्षा वाले दिन समय से पहले पहुंचने की योजना बनाएं। इससे अंतिम समय में होने वाली किसी भी परेशानी से बचा जा सकेगा।

ऐसे डाउनलोड करें NEET PG 2026 एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर NEET PG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी के सभी बेसिक शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, हाईकोर्ट सख्त

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग...
spot_imgspot_img