- भाजयुमो द्वारा आयोजित कराई गई थी मैराथन दौड़
जनवाणी संवाददाता |
शामली: स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में रंग इंडिया रन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में फारूख चौधरी और नेहा पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गुरुवार की अलसुबह भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा के नेतृत्व में यंग इंडिया रन मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ वीवी इंटर कॉलेज शामली से मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय सह संयोजक अंकित गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री नीरज गौतम ने भाजपा का झंडा दिखाकर किया। दौड़ शहर के वीवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर फव्वारा चौक, अंजता चौक, आईसीआईसीआई बैंक, हनुमान टिल्ला से होते हुए वापस वीवी इंटर कॉलेज पर संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बालक फारूख चौधरी रहे जिन्हें 5100 रुपये और बालिका नेहा पंवार को 2100 रुपये प्रदान किए गए। द्वितीय स्थान पर बालक शाहरूख चौधरी को 3100 व बालिका निधि को 1100, तृतीय स्थान पर बालक अंकित को 2100 व बालिका गार्गी को 1100 पुरस्कार स्वरूप दिए गए। अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, अक्षय चौहान, तेजस्वी पवांर, कौशिन्द्र पुंडीर, गौरव विश्वकर्मा, नितिन गोयल, सचिन चौहान, सोनू जुनेजा, पारस भारद्वाज, सुनील कोरी, अंकित सैनी, वैभव शर्मा, स्पर्श भटनागर, रिशु बंसल, सुनील प्रधान, अनुज कश्यप आदि मौजूद रहे।

