जनवाणी संवाददाता |
शामली: स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हुए वीवी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोष्ठी आयोजित की गई। गुरुवार को शामली वीवी इंटर कॉलेज में गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, विशिष्ठ अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, पुनीत द्विवेदी व डा. अनुराग शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।
सतेंद्र तोमर ने कहा कि 21वीं सदी युवाओं की सदी है और भारत इस सदी में आज अग्रणीय भूमिका में है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। अरविंद संगल ने कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य केंद्रित कर आगे बढ़ना चाहिए। युवाओं को सीखना चाहिए कि किस प्रकार मात्र 39 उम्र की उम्र में स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण दुनिया को एक नेतृत्व प्रदान किया, आज समस्त विश्व भारत के युवाओं की तरफ देख रहा है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुराग शर्मा ने कैडेटस को एनएसएस की महत्ता और युवा दिवस के विषय में बताया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को उनकी प्रतिभागिता के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस मौके पर व्यापारी नेता अंकित गोयल, विवेक प्रेमी, प्रमोद नामदेव, रोहित विश्वकर्मा, राजपाल तोमर आदि मौजूद रहे।

