Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

अनिरुद्ध बने मेरठ के नये एसपी देहात

  • एसपी देहात केशव कुमार को बलरामपुर का बनाया गया एसपी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शासन ने आईपीएस अधिकारियो का तबादला करते हुए मेरठ के एसपी देहात केशव कुमार को बलरामपुर का एसपी बनाया है। जबकि एएसपी फतेहपुर अनिरुद्ध सिंह अब मेरठ के नये एसपी देहात होंगे। केशव कुमार ने अपने कार्यकाल में माफियाओं के खिलाफ खूब अभियान चलाये और करोड़ों रुपये कीमत की अचल संपत्ति जब्त कराई। उन्होंने अकबर बंजारा के परिवार के सदस्यों को गैंगस्टर में निरुद्ध करके 340 करोड़ की संपत्ति जब्त करा चुके हैं।

इसके अलावा पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की अलफहीम मीटेक्स कंपनी में गैर कानूनी तरीके से हो रहे मीट पैकेजिंग के काम को लेकर याकूब के परिवार के सदस्यों पर गैंगस्टर लगाकर याकूब और उसके दो बेटों इमरान और फिरोज को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। वहीं, अन्य लोग भी जेल जा चुके हैं। केशव कुमार के खिलाफ प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश खटिक ने भी मोर्चा खोलकर मुख्यमंंत्री तक से शिकायत की थी, लेकिन शासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img