जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: शादियों में जरुरत से ज्यादा खर्च कर अपनी आनबान-शान का प्रदर्शन करना एक ट्रेंड ही बन गया है। जी हां, भारत ही नहीं पाकिस्तान भी महंगी शादियां खूब हो रही हैं। भारी आर्थिक संकट में घिरे पाकिस्तान में एक शादी में जमकर हुई फिजूलखर्जी को देख पाकिस्तानी फिल्म एक्टर समी खान ने दुख जताया है।
समी खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पाकिस्तान की एक शादी का वीडियो साझा किया है। वीडियो में शादी के फंक्शन में नोटों की बरसात देखकर उन्हें दुख हुआ है।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी का वीडियो शेयर की

समी खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ये वही मुल्क है, जहां एक गरीब आदमी अपने बच्चों के लिए आटे की लाइन में मर जाता है।
बता दें कि समी खान का असली नाम मंसूर असलम खान नियाजी है, हालांकि उन्हें समी खान के नाम से जाना जाता है। समी पाकिस्तानी सिनेमा के मशहूर एक्टर्स में शुमार हैं।
आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है
पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई आसमान छू रही है। दूध,आटे जैसी बुनियादी चीजों के न सिर्फ दाम बढ़ रहे हैं, बल्कि कमी भी होती जा रही है।
खाद्य मंत्री ज़मरक अचकजई ने कहा
तीन दिन पहले ही बलूचिस्तान के खाद्य मंत्री ज़मरक अचकजई ने कहा कि प्रांत में गेहूं का स्टॉक खत्म हो गया है और आटे का संकट और गंभीर हो गया है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान को तुरंत चार लाख बैग गेहूं की जरूरत है और चेतावनी दी कि ऐसा नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

