Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

भारी बारिश और बर्फबारी से वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा समेत यातायात प्रभावित…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड से पर्यटन स्थल पटनीटॉप-नत्थाटॉप, गुलमर्ग, श्रीनगर, पहलगाम में हिमपात हुआ है। बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा पर भी पड़ा असर

मौसम खराब होने का असर वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा पर भी पड़ा है। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग समेत ऊपरी इलाकों में पिछले 24 घंटों से हिमपात जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि

14 जनवरी से मौसम में कुछ सुधार आ सकता है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग में वीरवार को आठ इंच बर्फ रिकॉर्ड की गई है। मैदानी इलाकों में बारिश हुई है।

श्रीनगर में 2.8 मिली मीटर, काजीगुंड में 9.8 मिमी, कुपवाड़ा में 11.3 मिमी, कोकेरनाग में सात मिमी, जम्मू में 1.8 मिमी, बनिहाल में 24.5, कटरा में 1.8 और भद्रवाह में 15.2 मिली मीटर बारिश 24 घंटों के दौरान हुई है।

0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

श्रीनगर न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में 1.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में 1.7 डिग्री, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में 2.3 डिग्री, बटोत में 1.9 और कटरा में 9.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान है। भद्रवाह में 1.0 डिग्री सेल्सियस पारा रहा है।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img