- भाकियू के बैनर तले अंडरी पास की मांग को लेकर कई दिनों से चल रहा धरना
जनवाणी संवाददाता |
बरुकी: भाकियू के बैनर तले चल रहे क्षेत्रीय ग्रामीणों के अनिश्चित कालीन धरने के चौथे दिन पूर्व जिला अध्यक्ष/पश्चिम उत्तर प्रदेश के महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह धरना स्थल पर अपने साथियों के साथ पहुंचे। धरनार्त भाकियू कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। भाकियू के पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने ग्रामीणों की अंडर पास की मांग को लेकर धरने पर पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे की निर्माणाधीन कंपनी के प्लांट पर तालाबंदी की घोषणा की। कार्यकर्ताओं को प्लांट पर जाकर तालाबंदी कर दी।

