- विश्व के सभी देशों के नाम व उनकी राजधानी तथा उनके प्रधानमंत्रियों के नाम हैं याद
- जनरल नॉलेज के अन्य सवालों के भी देता है तपाक से जबाव
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जिला बिजनौर के मोहल्ला भरत विहार निवासी सुभाष सिंह त्रिपुरा स्टेट राइफल में कांस्टेबिल के पद पर तैनात है। उनके पुत्र अर्पित सिंह का जन्म बिजनौर में ही हुआ है। वर्तमान में वह तीन वर्ष का है। अर्पित सिंह बिजनौर का गूगल बॉय साबित हो रहा है। उसकी जनरल नॉलेज काफी अच्छी है। उससे जो भी सवाल किया जाता है वह तपाक से उसका जबाव दे देता है।
भारत के राज्यों, उनके मुख्यमंत्रियों के साथ साथ विश्व में कितने देश है और उन देशों की राजधानी कौन सी है इनकी उसे पूरी जानकारी है। इसके साथ ही विभिन्न देशों के प्रधानमंत्री और प्रदेशों के मुख्यमंत्री के नाम भी उसे याद है। इसके अलावा जनरल नॉलेज के अन्य सवालों के भी वह तत्काल जबाव देता है। अर्पित बड़ा होकर एपीजी अब्दुल कलाम के जैसे साइंटिस्ट बनना चाहता है।

