- लोहड़ी पूजन में आग की परिक्रमा कर किया प्रसाद अर्पण, कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर को बधाई देने का तांता
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सिख समाज के प्रमुख त्यौहार लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट परिसर में लोहडी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी अधिकारियों समेत शहर के गणमान्य लोगों ने कलक्टेÑट पहुंचकर जिलाधिकारी जसजीत कौर को बधाई दी। वहीं शाम के समय शहरी पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी पूजन किया गया जिसमें आग की परिक्रमा कर श्रद्धालु ने प्रसाद अर्पण किया।
शुक्रवार को सवेरे से ही कलक्ट्रेट परिसर में ढोल की थाप के साथ लोहड़ी पर्व धूमधाम के साथ मनाया। जिलाधिकारी जसजीत कौर को अधिकारियों व कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता, मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकोन, मिठाइयां, गिफ्ट भेट कर बधाई दी। वहीं शहर से पंजाबी समाज के लोगों के साथ गणमान्य लोगों ने भी कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम जसजीत कौर को लोहड़ी की शुभमनाएं दी। इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में प्रसाद के रूप में रेवड़ी, मूंगफली, आदि प्रसाद वितरित किया गया। यहां सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम विशू राजा, एसडीएम शिवप्रकाश यादव, डिप्टी कलेक्टर प्रतिक्षा सिंह, सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, डीसीओ विजय बहादुर सिंह, एआरटीओ रोहित राजपूत, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव, डीआईओएस सरदार सिंह, तहसीलदार प्रशांत अवस्थी, गजाला त्यागी, अधिवक्ता प्रदीप पंवार, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग, सुभाषचंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, महेश धीमान आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा रात्रि शामली शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की गई और मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकोन अर्पण कर सुख समृद्धि की कामना की गई। सभी ने एकता व भाईचारे का संदेश देते हुए एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। बच्चों एवं महिलाओं ने घरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मूंगफली व रेवड़ी का वितरण किया।

