जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रानिक्सएवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित नवीनभवन के तिलक हाल में उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा केदौरान उन्होंने कहा कि भारत के लिए गर्व का विषय है कि इस बार जी-20 सम्मेलन भारत में हो रहा है। इसके लिए 21 जनवरीको रन फार जी-20 दौड़ आगरा, वाराणसी,लखनऊ तथा ग्रेटर नोयडा में आयोजित की जायेगी। इसमें बड़ी मात्रामें कालेज और विश्वविद्यालय के छात्रों की भागीदारी होगी। इसके लिए विश्वविद्यालयस्तर पर जी-20 लोगो के साथ थीम का प्रचार-प्रसार किया जाए।
कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं।देश को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी इनके कंधों पर है। राज्य सरकार विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयोंएवं उच्च शिक्षा के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर उनका सर्वश्रेष्ठयोगदान देश के निर्माण में करना चाहती है। जी-20 आयोजन केदौरान राज्य सरकार का प्रयास है कि युवा शक्ति के योगदान एवं राज्य के उल्लेखनीयप्रगति को दुनिया के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस माह सड़कसुरक्षा माह का भी आयोजन किया जा रहा है। अतः सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भीविश्वविद्यालयों में आयोजित किये जाए।
कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालयशासन की मंशानुसार शैक्षणिक कैलेण्डर का कड़ाई से पालन करें, साथ ही नकल विहीन परीक्षा के पुख्ताइंतजाम किये जायें। परीक्षा के दौरान जनपद अथवा विश्वविद्यालय स्तर पर कन्ट्रोलरूम बनाकर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों की प्रभावी निगरानी कीजाए। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर संदिग्ध केन्द्रों पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानीकी जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी अनियमितता पर संबंधित की जवाबदेही तय करते हुएउचित कार्रवाई की जाए। सभी विश्वविद्यालय व महाविद्यालय तकनीक के प्रयोग कोप्रोत्साहित करें, छात्रों को प्रमाण-पत्रों के संरक्षणहेतु डिजीलाकर के प्रयोग को प्रोत्साहित किये जाए। जनहित गारण्टी के सभी बिन्दुओंके प्रभावी कार्यन्वयन हेतु आवश्यक कदम उठाया जाए।

