Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा के बमरौली गांव में लगाई ग्राम चौपाल

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने आगरा के बमरौली गांव में ग्राम चौपाल  लगाई। विकास योजनाओंका किया स्थलीय निरीक्षण किया और पंचायत सचिवालय का  लोकार्पण किया।ग्रामीणों सीधे संवाद करते हुए कहा कि सरकार गांव ,गरीब,महिलाओं ,किसानों और नौजवानों के हितोंको सर्वाेपरि रखकर उनके आर्थिक शैक्षिक व सामाजिक उन्नयन के लिए कार्य कर रही हैउन्होंने कहा गांव का चहुंमुखी और बहुमुखी विकास किया जा रहा है।

सोशल सेक्टर कीयोजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी तत्परता बढ़ती जा रही है और ग्रामीणों को अपनीसमस्याओं के लिए जिला और तहसील के चक्कर न लगाने पड़े ,इसकेलिए सरकार जनता के द्वार जा रही है और इसी कड़ी में गांव की समस्या गांव में समाधानके नाम से पूरे प्रदेश में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपालों का आयोजन किया जारहा है ।उन्होंने कहा प्रत्येक पात्र  व्यक्ति को सरकार द्वारा संचालित हरयोजना का भरपूर लाभ दिलाया जाएगा। किसी को भी निराश नहीं होने दिया जाए।

उन्होंने जनपद आगरा के ग्राम बमरौली में नवनिर्मितपंचायत सचिवालय का लोकार्पण कर ग्राम वासियों को समर्पित किया, साथ ही सचिवालय में पुस्तकालय,चिकित्सा व्यवस्था तथा अन्य योजनाओं के कक्षों का निरीक्षणकिया।कहा यह सचिवालय ग्राम  विकास केंद्र है। यहां से न केवल विकास योजनाओंकी जानकारी मिलेगी, बल्कि ग्रामीण सुझाव व शिकायतें यहांदर्ज कर सकते हैं। श्री मौर्य ने ग्राम पंचायत बमरौली, विकासखंडबरौली अहीर में  में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओंद्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न उत्पादों केबारे में महिलाओं से जानकारी प्राप्त की,साथ ही विभिन्नयोजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र  दिया तथा  स्वयं सहायता समूहोंकी  महिलाओं को सहायता राशि वितरित किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बमरौली में ग्राम चौपाल मेंग्रामीणों से संवाद किया।  कहा कि ग्राम के चहुंमुखी विकास एवं योजनाओं कालाभ पात्र ग्रामीणों को हर हाल में दिलाया जायेगा। उन्होंने प्राप्तसन्दर्भों/शिकायतों का त्वरित  गति  निस्तारण करने हेतु संबंधितअधिकारियों को निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img