Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मारा छापा, दो हैंड ग्रेनेड के साथ खून के धब्बे भी मिले

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने बीती रात (शुक्रवार) भलस्वा डेरी इलाके में एक घर में छापेमारी की और वहां से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया जहां टीम को वहां से इंसानी खून के धब्बे मिले हैं।

दरअसल ये छापेमारी जहांगीरपुरी के फ्लैट से यूएपीए के तहत गिरफ्तार नौशाद और जगजीत सिंह से पूछताछ के बाद हुई थी। दोनों आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं और सूत्रों के मुताबिक नौशाद और जगजीत ने इस घर में किसी हत्याकांड को अंजाम दिया है और उसका वीडियो अपने हैंडलर को पाकिस्तान में भेजा है।

फिलहाल हत्या किसकी की गई है इसकी जांच अभी जारी है। गिरफ्तार जगजीत सिंह विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकियों से संपर्क में था। जबकि नौशाद आतंकी संगठन हरकत उल अंसार से जुड़ा हुआ है और डबल मर्डर के केस में सजा काट कर जेल से बाहर आया हुआ था। दोनों ने बताया है कि उनको टारगेट किलिंग के लिए भेजा गया है।

मिले थे पंजाब में धार्मिक नेताओं की हत्या के निर्देश

जगजीत सिंह व नौशाद ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। इन्हें पंजाब में कई धार्मिक गुरुओं व नेताओं की हत्या करनी थी। इनकी पहचान कर ली गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों पास हथियार पहुंच गए थे। आरोपियों ने बताया कि पंजाब में धार्मिक नेताओं की हत्या के निर्देश खालिस्तान टास्क फोर्स के आतंकी अर्शदीप ने दिए थे।

26 जनवरी से पहले देनी थी वारदात

आरोपियों ने पूछताछ में ये भी बताया है कि ये पंजाब मं कुछ धार्मिक नेताओं की रेकी कर चुके हैं, जबकि कुछ नेताओं की रेकी करने की तैयारी की जा रही थी। धार्मिक नेताओं की हत्या 26 जनवरी से पहले करनी थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img