जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: नवागत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा शनिवार को थाना को0 नगर व थाना को0 देहात परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस अवसर पर थाना को0 नगर व देहात के प्रभारी निरीक्षक एवं समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

