Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

भारतीय संस्कृति के सभी पर्व हमारी विरासत: नगरायुक्त

  • निगम ने विरासत के रुप में मनाया स्वच्छ लोहड़ी पर्व
  • भारत माता चैक व बड़ा चैक हकीकत नगर के आयोजनों में नगरायुक्त ने भी की भागेदारी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम द्वारा सामाजिक समरसता, समानता व सद्भाव के प्रतीक लोहड़ी पर्व को स्वच्छ विरासत अभियान के तहत स्वच्छ लोहड़ी पर्व के रुप में मनाया गया। शहर के हकीकत नगर बड़ा चौक , भारत माता चौक , गोविंद नगर पार्क, गुरुद्वारा रोड व हरिमंदिर आवास विकास सहित प्रमुख 17 स्थानोें को रंगोली से सजाते हुए विशेष आयोजन किया गया। ढोल की थाप पर थिरकते हुए लोगों ने हर्षोल्लास से पर्व मनाया और एक दूसरे को बधाई दी।

नगर निगम द्वारा स्वच्छ विरासत अभियान के तहत शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे से नौ बजे तक शहर के करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर स्वच्छ लोहड़ी पर्व का आयोजन किया। बड़ा चौक हकीकत नगर में नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने क्षेत्रीय लोगों के साथ लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित करते हुए लोगों से परस्पर विश्वास, स्नेह और सद्भाव बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के सभी पर्व हमारी विरासत है। हम अपनी इन विरासतों को संजोते हुए परस्पर भाईचारे के साथ देश और समाज के विकास व एकता के लिए कार्य करें, यह हम सबका दायित्व है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

पूर्व पार्षद अमित त्यागी ने नगरायुक्त को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर क्षेत्रीय लोगों की ओर से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर रोहित छाबड़ा, रमित तनेजा, गोल्डी, कशिश खेत्रपाल, दीपक चड्ढा, कोमिल बुद्धिराजा, चारुल अरोड़ा आदि शामिल रहे। इसके बाद नगरायुक्त ने भारत माता चौक नुमाइश कैंप पहुंचकर भी स्वच्छ लोहड़ी पर्व में भागेदारी की। अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम सहित अनेक अधिकारी आयोजनों में शामिल रहे।

हरिमंदिर आवास विकास पर पंडित तिलकराज पाराशर ने विधि विधान से लोहड़ी का पूजन और परिक्रमा करायी। ढोल की थाप पर लोगों ने रेवड़ी गजक से एक दूसरे का मुंह मीठा कर पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर दिनेश सेठी, राजन गंांधी,सुधांशु कालरा, आशु सचदेव, राहुल अरोड़ा, विजय विरमानी, अनिल भाटिया, दयाराम, विमल थपलियाल, विजय गगनेजा व साहित्यकार डाॅ.वीरेन्द्र आजम आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर मंूगफली व रेवड़ी का प्रसाद भी वितरण किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img