Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

पीएम स्वनिधि योजना में दस हजार वेंडरों ने किया आनलाइन आवेदन

  • नगरायुक्त ने की पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा
  • रजिस्ट्रेशन व आनलाइन आवेदन में तेजी लाने के दिए निर्देश

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: नागरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बुधवार को वेंडरों के रजिस्ट्रेशन व पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण के लिए किये जा रहे आनलाइन आवेदन कार्यो की समीक्षा की और पीओ डूडा को उसमें और तेजी लाने तथा वेंडरों को बैंक ब्याज सहित विस्तार से जानकारी देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कोई भी वेंडर योजना के लाभ से वंचित ना रहे। बुधवार को नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह निगम परिसर में टैक्स विभाग में पहुंचे और पीएम स्वनिधि योजना के तहत लिए आनलाइन किये जा रहे ऋण आवेदन कार्य की समीक्षा की।

उन्होंने अनेक वेंडरों से पूछा कि क्या उन्हें पता है कि प्रधानमंत्री आत्म निर्भर स्वनिधि योजना में जो ऋण वे ले रहे हैं उस पर कितना ब्याज दिया जाना है तथा इस योजना में सीधे बैंक से ऋण लेने के मुकाबले कितना फायदा है। अधिकांश वेंडरों ने अनभिज्ञता जतायी तो नगरायुक्त ने वेंडरों को बताया कि इस योजना के तहत बहुत कम ब्याज देना होगा।

उन्होंने कहा कि दिये जाने वाले ऋण को बारह किश्तों में लौटाया जाना है और यदि वे बैंक को समय से भुगतान करेंगे तो उन्हें बैंक ब्याज में 7 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके साथ ही डिजिटल लेन देन पर भी उन्हें प्रत्येक माह करीब डेढ़ सौ रुपये का लाभ कैश बैक के रुप में मिलेगा।

नगरायुक्त ने पीओ डूडा अनुज प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि वे बैंक ब्याज के बारे में वेंडरों को जानकारी दें और उसके लिए पम्फलेट भी वितरित कराएं। आनलाइन आवेदनों के सम्बंध में आईटी आफिसर मोहित तलवार ने बताया कि लगभग दस हजार वेंडर आनलाइन आवेदन कर चुके हैं। इनमें से 6790 का ऋण स्वीकृत हो चुका है और 5300 वेंडरों को ऋण दिया जा चुका है।

उन्होंने आनलाइन आवेदनों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि का लाभ सभी वेंडरों तक पहुंचना चाहिए, कोई भी वेंडर इस लाभ से वंचित न रह जाए। नगरायुक्त ने उप नगरायुक्त दिनेश यादव से वेंडरों के रजिस्ट्रन के संबंध में भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img