जनवाणी संवाददाता |
शामली: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती का 67 वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। रविवार को नगर में दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन बैंक्वेट हॉल में उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती का जन्मदिन पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने जहां बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, वहीं कहा कि बसपा सरकार में हर वर्ग सुरक्षित था। उप्र में भाईचारा और कानून का राज कायम था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चांद सिंह कश्यप व पूर्व दर्जा मंत्री प्रेमचंद गौतम ने केक काटा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवीदास जयंत व संचालन चैनपाल सिंह ने किया।
इस अवसर पर नंदकुमार, सुनील जाटव, राकेश पाल, संजय प्रधन, विनोद सैनी, प्रदीप कुमार, विक्रांत बर्मन, प्रदीप कोरी, जहीर मलिक, राकेश मित्तल, मधु गर्ग, राजेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

