- शहर के कुड़ाना तिराहा से शहर में निकाली गई महिला स्कूटी रैली
जनवाणी संवाददाता |
शामली: महिलाओं और युवतियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए यातायात और सिविल पुलिस ने शहर में महिलाओं की स्कूटी रैली निकाली है। यातायात निदेशालय लखनऊ के आदेश के क्रम में पांच जनवरी से चार फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक के आदेशानुसार प्रभारी यातायात संजय राणा और उनकी टीम द्वारा महिलाओं की दोपहिया रैली का आयोजन किया गया।
शहर में कुड़ाना मोड से रैली का शुभारंभ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शामली रोहित राजपूत व प्रभारी यातायात संजय राणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। महिलाओं की स्कूटी रैली कुड़ाना बस स्टैंड मोड से होते हुए गुरुद्वारा तिराहा, धीमानपुरा, शिव चौक, वर्मा मार्किट, फवारा चौक, विजय चौक से अजंता चौक, आईसीआईसीआई बैंक बुढाना मोड, हनुमान धाम होते हुए वीवी इंटर कॉलेज में पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली के माध्यम से महिलाओं की दोपहिया वाहन चलाते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरुक करना है। इस मौके पर रैली प्रभारी निरीक्षक निधि चौधरी, निरीक्षक रविंद्र चतुवेर्दी भी उपस्थित रहे।

