Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

मीट कारोबारियों ने निगम अफसरों पर साधा निशाना

  • नहीं की कटान की व्यवस्था, कमिश्नर को ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अवैध कटान के खिलाफ मीट कारोबारियों ने अफसरों को कठघरे में खींचने की तैयारी कर ली है। अवैध कटान के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए हाईकोर्ट में रिट दायर की जा रही है। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गयी हैं। इस पूरे मामले को लेकर मीट कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त से मिला और ज्ञापन दिया।

मीट कारोबारियों का कहना है कि महानगर में जहां भी अवैध कटान किया जा रहा है उसके लिए प्रशासन व नगर निगम के अफसरों के अलावा पुलिस भी जिम्मेदार है। इनकी छत्रछाया में ही अवैध कटान किया जा रहा है। अवैध कटान से होने वाली मोटी कमाई के लालच में इसको बंद नहीं कराया जा रहा।

कुछ दिन कार्रवाई होती है उसके बाद फिर पुराना ढर्रा शुरू हो जाता है। साल 2013 में नगर निगम के पुराने कमेले के बंद होने के बाद शासन ने मीट खाने वालों के लिए स्थानीय प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए थे। लेकिन इसको लेकर कोई काम नहीं किया गया। उल्टे वैकल्पिक व्यवस्था न करने वाले अफसरों को अवैध कटान से मोटी कमाई होने लगी। अवैध कटान का सबसे ज्यादा नुकसान यह हुआ कि प्रतिबंधित पशु गोवंश का जमकर कटान किया जाने लगा।

बड़ी आबादी बूचड़खाने में तब्दील

अवैध कटान के चलते शहर की एक बड़ी आबादी बूचड़खाने में तब्दील हो गयी है। पुरानी आबादी के लिसाड़ीगेट व नौचंदी सरीखे थाना क्षेत्रों में सबसे ज्यादा अवैध कटान हो रहा है। दूध की डेयरियां इसके प्रमुख ठिकाने बन गए हैं। पौ फटने से पहले ही मीट का कटान शुरू हो जाता है। ये सारा काम पुलिस व निगम अफसरों की सेटिंग से चल रहा है।

नहीं टूट रही अफसरों की नींद

निगम की ओर से जब पूरे शहर की आबादी की मांग के अनुपात में कटान की अनुमति नहीं है तो फिर शहर की दुकानों पर बिकने वाला मीट कहां से आ रहा है। मीट कारोबारियों का कहना है कि जहां तक लाइसेंस की बात है तो केवल निजी बिक्री के कटान के लिए ही कुछ लाइसेंस दिए गए हैं।

शीघ्र दायर होगी रिट

इसको लेकर मीट कारोबारियों का कहना है कि शीघ्र ही रिट दायर की जाएगी। आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने बताया कि अवैध कटान की वजह से प्रदूषण भी फैल रहा है। ये तमाम चीजें हाईकोर्ट में दायर की जाने वाली रिट में शामिल की जाएंगी। कमिश्नर से मिलने वालों में मिलने वालों में अलाउद्दीन, मोहम्मद अलीम, ग्यासुददीन, शहजाद कुरैशी, नौशाद, मोहम्मद इमरान, अनस गाजी, फैजान आदि भी शामिल रहे।

अवैध कमेला पकड़ा, चार गिरफ्तार

लिसाड़ीगेट थानांतर्गत जाकिर कालोनी चमड़ा पैठ में पुलिस ने अवैध कमेले का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए 40 किलो मांस बरामद किया। पुलिस ने बताया कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी चमड़ा पैंठ पर गली नंबर-सात टावर के सामने गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। घटनास्थल पर लगभग 40 किलो मांस दुकान से बरामद हुआ है। मौके से पकड़े गए आरोपियों भूरा, दानिश पुत्र भूरा, अमीर और इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, बताया गया है ये आरोपी पहले भी गोकशी करने में वांटेड चल रहे थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img