Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

दुष्कर्म के मामले में तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

जलालाबाद: दुष्कर्म के मामले में तीन महीने से फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विगत वर्ष 2022 अक्टूबर माह में जलालाबाद निवासी एक महिला ने शाहनवाज पुत्र इकराम निवासी मोहल्ला मोहम्मदी गंज जलालाबाद जनपद शामली पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए थानाभवन पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

जिस पर थानाभवन पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 424/2022 दर्ज करते हुए आरोपी शाहनवाज की तलाश शुरू कर दी थी, मगर शाहनवाज पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। थानाध्यक्ष दिलीप शर्मा ने पुलिस अधीक्षक शामली अभि्षेक के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के अभियान में धारा 376 के मुकदमे में वांछित आरोपी शाहनवाज पुत्र इकराम निवासी मोहल्ला मोहम्मदी गंज जलालाबाद को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की।

थानाभवन थानाध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया गिरफ्तार वांछित आरोपी शाहनवाज के विरुद्ध थाना थानाभवन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img