Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

विशेष फल देने वाला होगा करवाचौथ का व्रत

  • चार नवंबर को मनाया जाएगा यह पर्व, बन रहा विशेष योग, सुहागिन महिलाएं पति की
  • लंबी उम्र की कामना के लिए रखती हैं करवाचौथ का व्रत

जनवाणी संवाददाता | 

मेरठ: नवंबर का महीना त्योहारों के नाम रहने वाला है। इस महीने की शुरूआत में ही करवाचौथ का व्रत आएगा। करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए करती है।

करवाचौथ उत्तर भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार करवाचौथ आगामी चार नवंबर यानि बुधवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान गणेश की वंदना सहित भगवान शंकर माता पार्वती और चंद्र देवता का पूजन होता है। इस वर्ष करवाचौथ पर बुधवार होने की वजह से यह दिन और भी खास हो गया है।

भगवान गणेश इस दिन सब पर कृपा बरसाएंगे। करवाचौथ का व्रत हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष कह चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत सूर्योदय से पहले आरंभ होकर रात के समय चांद निकलने तक चलता है।

करवाचौथ पूजा मुर्हूत

शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर 6 बजकर 48 मिनट तक है।

चंद्रोदय का समय

रात 8 बजकर 15 मिनट

करवाचौथ व्रत के नियम

  • यह व्रत सूर्योदय से पहले शुरु कर चांद निकलने तक रखा जाता और चंद्रमा के दर्शन के बाद इसे खोला जाता है।
  • शाम के समय चंद्रमा निकलने से एक घंटा पहले शिव परिवार की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
  • सुबह सूर्योदय से पहले स्नान आदि कर पूजा घर की सफाई कर सास द्वारा दिए गए भोजन को करे और उसके बाद व्रत का संकल्प लें।
  • व्रत रखने के बाद करवाचौथ की कथा सुने।
  • चंद्र दर्शन के लिए छलनी लें और लोटे में जल लेकर उनको अर्ध्य दें।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img