जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जिस तरह से अयोध्या में अयोध्या की रामलीला का भव्य मंचन किया गया था। जिससे अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राम मय हो गया। उसी तरह से मेरठ की ऐतिहासिक और पोराणिक नगरी हस्तिनापुर में जल्द हस्तिनापुर की महाभारत का भव्य मंचन किया जाएगा।
बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह एवं भाजपा नेता और पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने संयुक्त रूप से दी।
उन्होंने कहा कि अध्यात्म और धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए हस्तिनापुर के चहुंमुखी विकास की ओर राज्य एवं केन्द्र सराकर का ध्यान आकर्षित करने के लिए हम हस्तिनापुर की महाभारत का मंचन करने जा रहे हैं। जिसका मंचन नौ दिन तक चलेगा। उन्होंने कहा कि समय व दिनांक व माह की जानकारी भी जल्द दी जाएगी।
चहुंमुखी विकास के लिए करेंगे सीएम से मुलाकात
वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि वह जल्द जिला पंचायत की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपने पूर्वजों की ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर के विकास के लिए ज्ञापन देंगे।
जिसमें वह सीएम को अवगत कराते हुए कहेंगे जिस प्रकार जहां महाभारत में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में युद्ध हुआ, वहां पर एक विशाल संग्रालय बना हुआ है, लेकिन हमारे यहां महाभारतकालीन कोई भी निशानी उपलब्ध नहीं है।
हस्तिनापुर के चहुमुखी विकास हो के लिए उनसे निवेदन करुगा। पत्रकार वार्ता में आईएफटीआई के डायरेक्टर संदीप रायजादा और मराठी फिल्म स्टार विक्टर राघव कुलदीप त्यागी, नीरज नागर, निखिल त्यागी आदि मौजूद रहे।

