Home National News बसपा सुप्रीमो बोलीं- देंगे जैसे को तैसा जवाब, चाहे भाजपा को देना पड़े वोट

बसपा सुप्रीमो बोलीं- देंगे जैसे को तैसा जवाब, चाहे भाजपा को देना पड़े वोट

0
बसपा सुप्रीमो बोलीं- देंगे जैसे को तैसा जवाब, चाहे भाजपा को देना पड़े वोट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सात विधायकों को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने निलंबित कर दिया है। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने विधायकों के निलंबन का ऐलान किया।

इसके साथ ही मायावती ने कहा कि एमएलसी के चुनाव में बसपा जैसे को तैसा का जवाब देने के लिए पूरी ताकत लगा देगी। बीजेपी को वोट देना पड़ेगा तो भी देंगे।

बीएसपी ने विधायक असलम राइनी (भिनगा-श्रावस्ती), असलम अली (ढोलाना-हापुड़), मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद), हाकिम लाल बिंद (हांडिया- प्रयागराज), हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर), सुषमा पटेल( मुंगरा बादशाहपुर) और वंदना सिंह (सगड़ी-आजमगढ़) को पार्टी से निलंबित कर दिया है।